
03 Jun 2026
डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक(आईसीएआर) ने आज नई दिल्ली में ‘मिशन SEHAT’ के शुभारंभ अवसर पर कहा कि मिशन SEHAT इस बढ़ती वैश्विक समझ का प्रतीक है कि ‘भोजन ही औषधि है’ और देश के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण का भविष्य कृषि और स्वास्थ्य प्रणालियों के मजबूत समन्वय पर निर्भर करता है। उन्होंने इस पहल को कृषि, पोषण और जनस्वास्थ्य को एकीकृत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया।