https://www.facebook.com/share/1C2vjB3LVz/
Dr M. L. Jat, Secretary, DARE & DG, ICAR, reviewed the livestock and technology exhibitions during his visit to ICAR–CSWRI, Avikanagar on 21 August 2026, engaging with scientists and veterinary students on innovations aimed at strengthening India’s livestock sector.
He reviewed elite breeds including Avishaan, Avikalin, Patanwadi and Malpura sheep, Dumba, Sirohi goats and broiler rabbits, taking keen interest in their production performance, genetic potential and dissemination among farmers.
Dr. Jat particularly appreciated the development of the multi-breed ‘Avishaan’ sheep and stressed its wider propagation across the country to benefit livestock farmers.
At the technology exhibition, he interacted with scientists on field-ready innovations and research outcomes, while encouraging veterinary students to become a bridge between scientific advances and livestock rearers.
आईसीएआर–केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर के दौरे के दौरान आईसीएआर के महानिदेशक एवं डेयर के सचिव, डॉ. एम.एल. जाट ने सेक्टर-12 में आयोजित पशुधन एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डेयर के अपर सचिव एवं आईसीएआर के सचिव, श्री ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान), डॉ. राघवेंद्र भट्टा, संस्थान के निदेशक, डॉ. अरुण कुमार तोमर तथा 10 क्षेत्रीय आईसीएआर संस्थानों के निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. जाट ने प्रदर्शनी में अविषान, अविकलिन, पाटनवाड़ी, मालपुरा और डुम्बा भेड़, सिरोही बकरी तथा ब्रॉयलर खरगोश सहित विभिन्न उत्कृष्ट पशुधन नस्लों का अवलोकन किया। उन्होंने इनकी उत्पादन क्षमता, आनुवंशिक क्षमता और किसानों के लिए संचालित विस्तार गतिविधियों की जानकारी ली।
महानिदेशक ने देशी एवं उन्नत नस्लों के संरक्षण और विकास के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ‘अविषान’ भेड़ के व्यापक प्रसार तथा देशभर के किसानों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डॉ. जाट ने प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में वैज्ञानिकों से संवाद कर पशुपालकों के लिए विकसित नवीन एवं उपयोगी तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने डूंगरपुर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें आधुनिक पशुधन तकनीकों को पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।