केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर,
बरेली, (उ॰प्र॰) 2 नवंबर, 1979 को
स्थापित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद; कृषि
अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर), कृषि
एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत
सरकार, नई दिल्ली के अंतर्गत एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है जो कुक्कुटो के
विभिन्न विषयों पर शोध व विकास कार्य करता है। ट्रेनिंग संस्थान की एक प्रमुख क्रिया है।
पोल्ट्री फार्मिंग के क्षेत्र में किसानों व युवाओं में क्षमता विकास के उद्देश्य से
कुक्कुट पालन प्रबंधन पर 5 दिनों के लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते
हैं । जिनमे ब्रायलर, लेयर, टर्की, बटेर, देसी फाउल फार्मिंग व उनसे संबंधित विषयों पर संस्थान के अनुभवी वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाश डाला जाता है। यह कार्यक्रम छोटे स्तर पर पोल्ट्री
फार्मिंग शुरू करने वालों के लिए उपयुक्त है।
Email: mpsagar59@rediffmail.com
Phone: 05812301220