+A   | A   |   -A
|
Home Directors Payment Gateway Contact Us

Training Details

SHORT TERM TRAININGS Open

Short term Training Program on Poultry production Management (23-27 Nov., 2026)

About This Training

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, (उप्र॰) 2 नवंबर, 1979 को स्थापित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद; कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अंतर्गत एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है जो कुक्कुटो के विभिन्न विषयों पर शोध व विकास कार्य करता है। ट्रेनिंग संस्थान की एक प्रमुख क्रिया है। पोल्ट्री फार्मिंग के क्षेत्र में किसानों व युवाओं में क्षमता विकास के उद्देश्य से कुक्कुट पालन प्रबंधन पर 5 दिनों के लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते हैं । जिनमे ब्रायलर, लेयर, टर्की, बटेर, देसी फाउल फार्मिंग व उनसे संबंधित विषयों पर संस्थान के अनुभवी वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाश डाला जाता है। यह कार्यक्रम छोटे स्तर पर पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने वालों के लिए उपयुक्त है।

 

अर्हता

1.     कार्यक्रम सभी भारतीय नागरिकों के लिए है तथा केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा ।

2.     उम्मीदवार की आयु प्रशिक्षण की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए व शिक्षित होना चाहिये ।

3.     उम्मीदवार को हिंदी व इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए क्‍योंकि व्‍याख्‍यान हिंदी भाषा में दिए जायेगें जिसमें इंग्‍लिश शब्‍दों का भी प्रयोग होगा ।

 

शुल्क व भुगतान का तरीका

सामान्य व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण शुल्क ₹1000/- तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹ 600/-  देना होगा। प्रशिक्षण शुल्क (नॉन रिफंडेबल) वापस नहीं होगा। ट्रेनिंग शुल्क निदेशक, सी०ए०आर०आई०, इज्जतनगर के भारतीय स्टेट बैंक, ब्रांच सी०ए०आर०आई०, इज्जतनगर, बरेली, कोड संख्या 7027 के खाते में पेमेंट गेटवे, जो संस्थान की वेबसाइट https://cari.res.in पर उपलब्ध है, के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है । यदि पहले से ही डिमांड ड्राफ्ट/ऑनलाइन माध्यम द्वारा फीस जमा कर दी हो तो फिर से भुगतान न करे। शुल्क भुगतान करने से पहले उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी की शर्तों व ट्रेनिंग हेतु आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कर लें । उम्मीदवार को शुल्क भुगतान रशीद की एक प्रति को पंजीकरण के  समय पंजीकरण फार्म में अपलोड करना होगा, अतः शुल्क भुगतान रशीद की डिजिटल कॉपी अवश्य बना ले । ऑफलाइन माध्यम के उम्मीदवारों को रहने व खाने का खर्च अतिरिक्त देना होगा व आवास की सीमित व्यवस्था है जो “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध कराई जाती है । 

 

 

पंजीकरण प्रक्रिया

          इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक https://forms.gle/M5zrj317oF3A39Td9 पर क्लिक कर प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण करा सकते हैं ;क्लिक करने पर पंजीकरण फार्म खुलेगा जिसे उम्मीदवार को भरना तथा सबमिट करना है । फार्म भरने से पहले, उम्मीदवार गूगल में अपना जीमेल अकाउंट बना ले (यदि आपका जीमेल अकाउंट नहीं है तो) क्योंकि फार्म जीमेल अकाउंट में ही खुलेगा । फार्म भरने से पहले, प्रशिक्षण फीस का भुगतान संस्थान की वेबसाइट पर दिए गए पेमेंट गेटवे के माध्यम से कर दें तथा रसीद की सॉफ्ट कॉपी को पंजीकरण फार्म में अपलोड करें। अपने पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ, आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र (अंतिम कक्षा / डिग्री), जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए) की सॉफ्ट कॉपी पंजीकरण फार्म में अपलोड करें। तत्पश्चात, पंजीकरण फार्म भरे व सबमिट करें। इसके बाद आपको व्‍हाटसअप द्वारा प्रशिक्षण हेतु लिंक भेजा जाएगा ।

Training Objectives

  • Orientation to start poultry farming.
  • Latest technological know-how update.
  • Practical exposure through demonstrations.
  • Interaction with industry experts.

Eligibility Criteria

  • Any literate person / Graduate in any stream.
  • Interest in Poultry Production Management.
  • Intermediate pass can be considered.

Contact Information

Phone: 9457395667